जिलाधिकारी मऊ ने दिए लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश





 

 

जिलाधिकारी ने लेखपाल द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ने निर्वहन न करने पर निलंबित करने के निर्देश दिए है ।जितेन्द्रनाथ सिंह पुत्र स्व0 जयप्रकाश सिंह मौजा बहरीपुर, रगना मु0बाद गोहना द्वारा शिकायत की गयी कि गाटा सं0 290 रकबा 0.062 हे0 स्थित मौजा बहजरीपुर, परगना मु0बाद गोहना तहसील सदर जनपद ग्रामसभा की सम्पत्ति है तथा नवीन परती के खाते में अंकित है, विपक्षी सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 ब्रम्हदेव सिंह निवासी बहरीपुर द्वारा उक्त गाटे में 40 एयर भूमि पर नीव बनकार अवैध कब्जा किया गया है। न्यायालय तहसीलदार न्यायिक सदर मऊ में ग्राम बहरीपुर के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उक्त मुकदमे में संन्दीप सिंह लेखपाल मण्डल बढुआ गोदाम अतिरिक्त प्रभार लेखपाल मण्डल इमिलियाडीह द्वारा तहसीलदार को गलत बयान दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता के शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा इसकी जॉच करायी गयी, जॉच में लेखपाल द्वारा गलत बयान दर्ज कराया पाया गया, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल संन्दीप सिंह को निलम्बित करने के निर्देश दिये गए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने कितने बजे से विधान परिषद चुनाव के लिए होगा मतदान
स्वास्थ ही जीवन का सबसे बड़ा धन - डॉ संजय सिंह >>