पुलिस टीम पर हमला करने में ग्राम प्रधान सहित 101 पर एफआईआर दर्ज





 

 

-मऊ : पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा चौकी प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय ने ग्राम प्रधान सहित 31 नामजद व 70 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर हलधरपुर थाना क्षेत्र के खोहिया गांव निवासी ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर, विक्की राजभर, सर्वेश राजभर, रोशन राजभर, हरेंद्र राजभर, शिवप्रकाश राजभर, राजेश भारद्वाज, सुनीता राजभर, बब्लू राजभर, आर्यन राजभर, सूरज राजभर, लाल बचन, पाना देवी, राधा, अर्जन राजभर, मकसूद राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, अनिल राजभर, श्लोक राजभर, संदीप, गंगाजली, बिंदू देवी, रीता देवी, केशरी देवी, सुभावती, मीरा, कृष्णा राजभर, विश्राम राजभर सहित 70 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। 

रतनपुरा चौकी प्रभारी ने आरोप लगाया कि 29 सितंबर को भीमपुरा-विलौझा मार्ग स्थित सड़क के किनारे एक मकान के पास खोहिया गांव निवासी जितेंद्र का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी करने पर पता चला वह पप्पू गुप्ता के यहां मजूदरी व वाहन चलाता था। शव की पहचान स्वजन ने की। इसके बाद 30 सितंबर को शव का पीएम कराने के बाद पुलिस की निगरानी में घर भेज दिया गया। ग्रामीण सड़क जाम करने की धमकी देने लगे। इस अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई ली गई। इसी दौरान ग्राम प्रधान के उकसाने पर उसके साथियों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्वजन व ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरफ से दाह संस्कार कराया गया। इसके बाद पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों ने आरोपियो की पहचान की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस टीम पर हमला करने में ग्राम प्रधान सहित 101 पर एफआईआर दर्ज
अवैध चाइनीज मांझे के साथ एक गिरफ्तार >>