पूर्व मंत्री के करीबी चुनाव प्रचार सामग्री और नकदी के साथ गिरफ्तार





 

 

आजमगढ़ : शिक्षक एमएलसी के शुक्रवार को होने वाले मतदान में मतदाताओं को लालच देने के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ी में रुपये होने की सूचना के बाद एसडीएम सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने किया सेलटास कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें दो लाख 41 हजार पांच सौ रुपये नगद और प्रचार सामग्री बरामद हुआ है। पुलिस ने रुपये का विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर चार लोगों को

 

हिरासत में लिया गया है। सिधारी थाने में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।

एसपी सिटी मानुष पारिख ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एमएलसी चुनाव में मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग एक कार से नगदी रुपये लेकर दौलतपुर पुलिया के रास्ते जा रहे हैं। सूचना पर स्कवाड टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान किया कंपनी की सेलटास कार आते हुए दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से पांच झोले में रखा चुनाव सामग्री और दो लाख 41 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए। झोले पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम भी अंकित मिला है। पुलिस की पूछताछ में कार सवार रुपये का विवरण नहीं बता सके। पुलिस ने कार में सवार सुभाष सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट, मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा थाना सिधारी, शिवमोहन सिंह निवासी समेदा थाना सिधारी और शिवगोविंद सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट मऊ को हिरासत में लिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अवैध चाइनीज मांझे के साथ एक गिरफ्तार