राज इंटर कालेज के चालक की पिटाई

मऊ : राज इंटर कालेज के बस चालक की पिटाई के मामले में सरायलखंसी पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
सरायलखंसी थाना के ताजोपुर गांव निवासी व बस चालक रवि सिंह ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को छुट्टी के बाद बच्चों को नसीरपुर गांव के छोड़कर वापस आ रहा था। इस दौरान महलीपुर गांव निवासी पवन पासवान और तीन अन्य लोग बीच रास्ते गाड़ी खड़ी कर बस को रूकवा दिया। इसके बाद अंदर घुसकर पिटाई करने लगे। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस दौरान बस में बच्चे भी मौजूद थे। घटना को जानकारी डायल-112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

