मऊ में भाई ने की अपने चचेरी बहन की हत्या

मऊ जिले में एक भाई ने अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में डालकर नदी किनारे जला दिया। बताया जाता है की सराय लखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका के सगे भाई ने आरोपी की गाड़ी में खून देखा और पाया कि उसकी बहन भी घर से गायब है. सगे भाई को शक हुआ और उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया. फिर उसकी निशानदेही पर नदी के किनारे से लड़की का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया. घटना का कारण पुलिस पारिवारिक विवाद बता रही है। वही पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

