चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार





 

पुलिस अधीक्षक  सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना रानीपुर पुलिस द्वारा सांय काल देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान काझा चट्टी के पास से आकाश चौहान पुत्र राजविजय चौहान निवासी सहजादपुर रनवा थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के कब्जे से एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में कागजात न दिखा पाया न ही कुछ बता पाया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 70/22 धारा 411,420 भादवि तथा बरामद अवैध तमंचा के सम्बन्ध में धारा 4/25 आयुद्ध अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

 

 *गिरफ्तार अभियुक्त-* 

1. आकाश चौहान पुत्र राजविजय चौहान निवासी सहजादपुर रनवा थाना सरायलखंसी जनपद मऊ।

 *बरामदगी-* 

1. एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल बिना नम्बर।

2. एक अवैध चाकू।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शारदा नारायन एनीमिया फाउंडेशन ने विश्व हिमोफीलिया दिवस के अवसर पर आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम
मुहम्मदाबाद गोहना में मारपीट में युवक की मौत मामले में दो गिरफ्तार >>