यूपीपीसीएल ने 400 प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराए भोजन और पानी के पैकेट

रतनपुरा (मऊ)।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की रतनपुरा इकाई के तत्वावधान में मऊ बलिया सीमा पर अवस्थित नदौली चट्टी पर प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी के पैकेट उपलब्ध कराए गए। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के हलधरपुर मुख्यालय के उपमंडल अभियंता भानु प्रताप ,अवर अभियंता रतनपुरा स्वामीनाथ, आरएन सिंह ,जमुना प्रसाद पटेल तथा कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार भारती के संयोजन में इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही नादौली चट्टी पर जो भी बसे आ रही थी, उसे रोककर के उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के कर्मचारी उन्हें भोजन तथा पानी के पैकेट दिए जा रहे थे ।प्रचंड गर्मी में प्रवासी मजदूर भोजन पानी के पैकेट पाने के बाद अत्यंत गदगद हो उठे। इस कार्य में रामप्रवेश धूसिया ,अरविंद कुमार प्रेमलाल ,सुग्रीव मौर्य, नदेश्वर तिवारी, संतोष कुमार, रवि कुमार गुप्ता ,गोपाल जी, सतिराम ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई को जैसे ही इस पुनीत कार्य की जानकारी मिली ,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। और इस कार्यक्रम में भी अपना हाथ बटाया ।भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय महामंत्री रामाश्रय मौर्य ,उत्तर प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति, महामंत्री ज्योतिश्वर सिंह झल्लू ,दयाशंकर श्रीवास्तव, शेषनाथ राम ,व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री फतेह बहादुर गुप्त ,मुन्ना खरवार के साथ ही समाजवादी पार्टी से बबलू यादव पारसनाथ यादव, राजकुमार यादव इत्यादि ने भी भोजन वितरण के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की स्थानीय इकाई द्वारा अशोक कुमार भारती कार्यकारी अधिकारी के आयोजन में रतनपुरा उपकेंद्र पर भोजन तैयार कराया गया। तथा उसे एक वाहन पर लादकर के नदौली चट्टी पर पहुंचाया गया ।जहां पर उपमंडल अभियंता भानु प्रताप तथा अवर अभियंता स्वामीनाथ सहित तमाम कर्मचारियों के देखरेख में भोजन पैकेट वितरित किए गए।

