चाकूबाजी में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा एक गिरफ्तार

रतनपुरा (मऊ) 10 जून दिन बुधवार की सायं इटौरा चट्टी पर हुई चाकूबाजी की घटना मैं तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है जिसमें एक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। चाकूबाजी की घटना में घायलों के पिता छोटे लाल गुप्ता की तहरीर पर हलधरपुर पुलिस ने रामविलास राजभर, प्रमोद कुमार और रुपेश के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307 एवं 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर रूपेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।चाकूबाजी की घटना में घायल राजन गुप्ता को मऊ जिला चिकित्सालय से गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्नू गुप्ता का इलाज मऊ जिला चिकित्सालय में चल रहा है ,और सचिन उपचार के बाद अपने घर आ गए हैं ।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी ग्राम पंचायत निवासी रामविलास राजभर अपने साथियों के साथ बुधवार को देर सायं इटौरा चट्टी पर पहुंचे ,और सविता गुप्ता की किराने की दुकान पर जाकर झगड़ा करने लगे ।आवाज सुनकर जब उनके तीनों लड़के आए तो उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर अफरा तफरी मच गई, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मधुबन राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव और थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह हलधरपुर ने स्थिति का जायजा लिया, और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया ।

