तीन साल की बिछड़ी बच्ची को मऊ पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया





*_अपनों से बिछड़ी बच्ची को मऊ पुलिस ने परिजनों से मिलाया बताया जाता है कि  थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक 03 वर्षीय लड़की बड़ी कमरिया में मिली जो अपना नाम व माता पिता का नाम नहीं बता पा रही थी जिस पर चौकी इंचार्ज खीरीबाग थाना कोतवाली  शिवसागर यादव व हमराहियों द्वारा तत्परता दिखाते हुये कड़ी मेहनत तथा काफी प्रयासों के उपरांत परिजनों का पता लगाकर पहचान सुनिश्चित कर उसकी माता  राजकुमारी पत्नी अनिल मौर्या निवासी काजीपुर जनपद आजमगढ़ को सुपुर्द किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त बच्ची परी मौर्या उम्र करीब 3 वर्ष व उसकी माता जो अपने ननिहाल दसई पोखरा में राजकुमार मौर्या के यहां आई है जहां से उक्त बच्ची बिछड़ गयी थी।
*पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।*



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डॉक्टर अनपूर्णा राय ने एम डी की परीक्षा में किया टॉप बनी गोल्ड मेडलिस्ट
मऊ जिला पूर्ति विभाग पर बड़ी कार्यवाही >>