पिकअप और बाइक की टक्कर में मां बेटे घायल






 रतनपुरा (मऊ)।पिक अप और बाइक की टक्कर में मां बेटे घायल हो गए। बेटे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार अपरान्ह लगभग 1:00 बजे मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कस्बा के आतवरिया टोला निवासी मिसबाउल हक 35 वर्ष पुत्र शमशाद अख्तर बाइक से अपने मां सादिया खातून 50 वर्ष को लेकर बलिया के तरफ जा रहे थे । जैसे ही वह मऊ बलिया सीमा पर स्थित गुलौरी बॉर्डर पर पहुंचे सामने से आ रही पिकअप से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मां बेटे दोनों घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मिस्बाह उल हक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि मां को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ जिला पूर्ति विभाग पर बड़ी कार्यवाही
मऊ में मण्डलायुक्त ने कोविड-19 को लेकर की बैठक >>