मऊ में नाव पलटने से पाँच की मौत





मऊ। मधुबन तहसील के चक्की मूसा डोहि गाँव के कुछ लोग नाव पर सवार थे कि इस दौरान नाव पलट गयी जिसमे तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी वही एक बच्ची लापता हो गयी । बताया जाता है नाव पर सवार सरिता पत्नी रामचन्द्र उम्र 48 वर्ष सरिता पत्नी सीताराम उम्र 40 वही अरविंद के तीन पुत्र करन उम्र 10 वर्ष किशन उम्र 7 वर्ष व अर्जुन उम्र 3 वर्ष की मृत्यु हो गयी वही खुशी पुत्री राजेश उम्र 15 वर्ष लापता हो गयी जिसकी तलाश गोताखोर द्वारा की जा रही वही घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य अपने दल बल के साथ मौके पर पहुँच गये वही शवों का पंचनामा किया जा रहा है 

मधुबन तहसील के चक्की मूसा डोहि गाँव मे हुयी इस हृदय विरादद घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और मूर्तको के परिजनों को चार चार लाख रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की है साथ ही जनपद के उच्चाधिकारियों को हर सम्भव मदद करने के लिये निर्देशत किया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं
मऊ के सृजनकर्ता कल्पनाथ राय को कांग्रेस ने किया याद >>