आयुष्मान योजना से आच्छादित होगी थारु बस्ती : डॉ संजय सिंह*





 

*-शारदा नारायण हास्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 113 लाभान्वित*

मऊ : जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष करने वाली थारु बस्ती की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उन्हें आयुष्मान योजना से आच्छादित किया जाएगा। स्थानीय प्रशासनिक इकाई व स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए इस जनजातिय बस्ती को स्वास्थ्य की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। बस्ती में स्वास्थ्य के साथ ही रोजगारपरक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय ने यह बातें बुधवार को थारु बस्ती में कहीं। शारदा नारायण हास्पिटल के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में वह बोल रहे थे। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी जांच के साथ 113 लोगों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक माननीय सांसद की अध्यक्षता में संपन्न।
प्रधानमंत्री से लेकर उपराष्ट्रपति गांव से लेकर गरीब तक सांसद राजीव राय के जन्मदिन पर दी बधाई >>