मतभेद भूल कर सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बन लड़ना पड़ेगा -राजीव राय





मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा धर्मप्रकाश यादव को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आज दिनांक कि 01-09-2020 को पार्टी कार्यालय पर प्रथम बार एक आवश्यक बैठक हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि 2022 में पार्टी की बड़ी चुनौती है। इसलिए सारे मतभेद भुलाकर पार्टी के हित में हर कार्यकर्ता और नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर लड़ना पड़ेगा। हमें 351 सीटों का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। 
राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहाकि हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर ही हम सरकार बना सकते हैं। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसे 2022 में जिले की चारो विधानसभा सीटों पर जीत दर्द कराकर पूरा करने का प्रयास करूंगा।
  कहा कि  2022 के विधानसभा चुनावों को हमें पूरी गम्भीरता से लेना होगा।  झूठे फर्जी आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिशें होने लगी है। कार्यकर्ताओं को मामूली बात पर फंसाया जा रहा है। समाज में नफरत और अफवाह के जरिए भ्रम और भय फैलाने की भाजपा की रणनीति से हमें सावधान रहना है। पार्टी संगठन को बूथस्तर तक मजबूत बनाकर हम भाजपा की साजिशों का मुकाबला कर सकेंगे।
 एमएलसी रामजतन राजभर ने कहाकि कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ाई है। सामाजिक सद्भाव की जगह समाज में विभाजन की खाईं चौड़ी की है। विकास अवरूद्ध है। बुनियादी सुविधाएं बाधित हैं।
     पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, अरशद जमाल, अल्ताफ अंसारी, शिवप्रताप उर्फ मुन्ना यादव ने  कहा कि  गरीब, पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा का रवैया द्वेषपूर्ण हैं। इन मुद्दों को लेकर संगठन अपनी ठोस रणनीति तैयार करे। शासन प्रशासन के अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करें तो कोई भी समाजवादी ताकत से टकराने का साहस नहीं कर सकेगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राम, पूर्व विधायक उमेश पांडे, राजेन्द्र मिश्रा, जिलामहासचिव कुद्दूस अंसारी,ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख सर्वेश यादव, रिंकू राय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामधनी यादव,  बैदेही यादव, दूधनाथ यादव, दिनेश यादव गुड्डू, नन्हकू राजभर, ब्लाक प्रमुख चन्द्र मणि यादव, ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश कन्नौजिया, वीरेंद्र यादव लोहिया, रामधनी चौहान, वीरेंद्र चौहान, शोभा श्रीवास्तव, चौहान, अशोक राम गौतम, रामशब्द यादव, लालचंद्र यादव, रामप्रकाश उर्फ बबलू, इंद्र कैलाश, संजय चौधरी,  आदि नेता उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी वसूली गैंग के सदस्य की चार बस को पुलिस ने किया जब्त
राजीव राय के नेतृत्व में बिजली यादव के घर पहुँचे सपा के दिग्गज >>