बड़े पिता की हत्या का बदला लेने के 44 साल बाद भतीजे ने पूर्व प्रधान को मारी गोली





 

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर में काशी नाथ पूजा के दौरान शनिवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान रमेश राय को गांव के ही एक युवक ने सर में सटाकर गोली मार दिया।गोली की आवाज सुन ग्रामीण चौक पड़े और तत्काल पूर्व प्रधान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गए ।जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को कट्टा के साथ हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर में प्राइमरी विद्यालय के पास शनिवार को काशी नाथ की पूजा हो रही थी।इस पूजा में गांव के पूर्व प्रधान रमेश राय उम्र 55 वर्ष शामिल होने पहुंचे थे।करीब दो बजे जब पूजा खत्म होने को आई तो रमेश राय के पीछे बैठा आरोपी आशीष राय ने कट्टा को सर में सटा कर गोली मारकर फरार हो गया।गांव के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे आरोपी को कट्टा के साथ हिरासत में ले लिया है।

इनसेट

वर्षों से चल रही है रंजिश

रमेश राय पुत्र अनंतदेव राय और आशीष राय के परिवार के बीच कई वर्षों से रंजिश चल रही है41 वर्ष पूर्व आशीष राय के चाचा संकटा राय का 1981 में हत्या हो गई थी जिसमें रमेश राय मुख्य अभियुक्त थे।पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप मौर्य ने कहा कि आरोपी आशीष राय खुद चाचा की हत्या का बदला लेने की बात स्वीकारी है



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दोषी काका पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित
आज फिर होगी अब्बास की सजा पर सुनवाई >>