पंचायती राज मंत्री अचार संहिता उल्लघंन में कोर्ट में पेश

मऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को अचार संहिता उल्लघंन के पुराने मामले में दर्ज मुकदमें में एमपी-एमएल कोर्ट में पेश हुए। ओम प्रकाश राजभर ने हलधरपुर में लोकसभा चुनाव 2019 में एक सभा के दौरान अचार संहिता का उल्लंघन किया था। इस मामले में तत्कालीन उड़नदस्ता निरीक्षक रूद्रभान पांडेय ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में नोटिस जारी हाेने के बाद कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। पंचायती राज मंत्री के विरूद्ध 18 मई 2019 को हलधरपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

