कारों की टक्कर मे मऊ के एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत, एक झुलसा





 

 

मऊ : पूर्वांचल एक्स्प्रेस वे पर हैदरगढ़ के डीह कुड़वा के समीप दो कारों की टक्कर में हुई दुर्घटना में मृत सभी पांच स्थानीय कोतवाली अंतर्गत घोसी-मझवारा मार्ग पर स्थित खानपुर खुर्द के निवासी थे। सभी लखनऊ में पढ़ रही बहन हिब्जा से मिलने जा खानपुर खुर्द निवासी अब्दुल गफ्फार का कई वर्ष पूर्व इंतकाल हो गया है। उनकी बड़ी पुत्री चांदनी उर्फ गुलफ्सा (30) के पति जावेद अशरफ आजमगढ़ के फूलपुर में पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं। चांदनी इन दिनों मायके आई थी। वह अपनी पुत्रियों 12 वर्षीय समरीन, 06 वर्षीया इलमा, दस वर्षीय पुत्र जियान व भाई जीशान (25) के साथ लखनऊ में पढ रही बहन हिज्बा से मिलने व घूमने जा रही थे। मायके में सिर्फ उसकी मां जोहरा परवीन ही रह गई। उधर हैदरगढ़ के डीह के समीप वैगन आर खड़ी कर कार सवार अभी उतरे भी न थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई। आग का गोला बन गई कार की चपेट में आकर जीशान गंभीर रूप से झुलस गया है जबकि अन्य सभी जलकर अल्लाह को प्यारे हो गए। गंभीर रूप से घायल जीशान काे उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विद्युत वितरण खंड प्रथम बने अधिशासी अभियंता आशीष सेठ
बाइक डिवाइडर से टकराई एक की मौत, दूसरा घायल >>