सपा ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन





आज दिनांक 14 सितंबर 2020 मा.अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा/पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आवाहन पर समाजवादी चारो फ्रंटल संगठन प्रदेश अध्यक्षो के निर्देशन पर सपा के चारों यूथ फ्रंटल के जिलाध्यक्षो के नेतृत्व में डीएम को विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन दिया गया।
1-बेहाल किसान
2- महंगी शिक्षा
3- बेरोजगारी
4-निजीकरण में भ्रष्टाचार एवं नष्ट रोजगार 
5-आरक्षण पर वार 
6- यूपी में बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के निशुल्क प्रवेश पर रोक।
धीरज राजभर जिलाध्यक्ष लो.वा. ने कहा कि जनविरोधी नीतियों तथा बदले की भावना से काम करना बन्द करे भाजपा सरकार नही तो हम बड़ा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
दिलीप कुमार पाण्डेय 'एडवोकेट' नि. जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती है प्रशासनिक अधिकारी नैतिकता के आधार पर कार्य करें।
शहनवाज आलम जिलाध्यक्ष मु.सिं.युथ ब्रिगेड ने कहा कि हम नवजवानों के हक व हकूक की लड़ाई सदैव लड़ेंगे।
अशोक यादव नि. जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा ने कहा कि हम सदैव समाज के शोषितो वंचितों पीड़ितों व समाज के अंतिम कतार के व्यक्ति के साथ है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गौरव पाण्डेय नि.जिलाध्यक्ष समाजवादी प्रबुद्ध सभा,खुशहाल सिंह बड़े नि. प्रदेश सचिव सपा छात्र सभा,विनीत कुशवाहा नि. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा लो.वा.,अनिल यादव नि.प्रदेश उपाध्यक्ष सपा छात्र सभा,रविकांत चौबे,राजेश यादव,रामनरेश यादव बिहारी,फैयाज,सूर्यमणि भारती,नीलेश सिंह पूर्व महामंत्री छात्र संघ,अभय यादव,मुलायम यादव,आजम,विशाल राजभर,धनंजय यादव,अमर सरोज,डी.पी.यादव,ओसामा,रामसमुझ,अमित यादव,वीर बहादुर यादव,महेंद्र चौहान,विजय यादव प्र.सदस्य जिला पंचायत,विवेक सिंह,आदि सामाजवादी साथी उपस्तिथ रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जनपद के विकास कार्यो का जाना हाल
नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण  >>