बिजली कटौती से परेशान किया प्रदर्शन

रानीपुर।बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन।
परदहां ब्लाक क्षेत्र के कोटवा विद्युत उपकेंद्र से पिपरीडीह, भार,रैकवारेडीह, सुवराबोझ,ओन्हाईच, गढीया,अहीलाद,खरगजेपुर, हासपुर ,पतिला,मजखनी सहीत दर्जनों गांवो में विद्युत आपूर्ति होती है।लेकिन इस समय इस ताबड़तोड़ बिजली कटौती से आजीज किसानों ने रैकवारेडीह बाजार में घंटो प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि विभागीय उदासीनता के चलते इन दिनों क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण वह अपने खेतों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा रात को बिजली की आंख-मिचौली से क्षेत्र के लोग काफी दुखी हो चुके हैं। अघोषित बिजली कटौती से किसानों में रोष है।
किसानों का कहना है कि विगत दो माह से उनके यहां बिजली कटौती का समय काफी बढ़ गया है। रात को भी कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। दिन में बिजली की कई बार ट्रिपिंग होती रहती है। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या भी किसानों को बड़ी मुसीबत बन चुकी है। लो बोल्टेज के कारण नलकूप शो पीस बन कर रह गए हैं।बिजली नियमित रूप से न मिल पाने के कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है।तथा धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर हो गई है।बावजूद इसके बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ घंटो प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि इस समय बारिश न होने से क्षेत्र में सूखा जैसे हालात हैं। वहीं आए दिन सबस्टेशन पर
फाल्ट तथा जर्जर तार टुटने की समस्या बनी रहती है।
यदि बिजली आती भी है तो चौबीस घंटे में मात्र छह से आठ घंटे की आपूर्ति मिल रही है। उस पर लो वोल्टेज के कारण सिचाई नहीं हो पा रही है।प्रदर्शन करने वाले किसान श्रीकांत यादव,श्रवण गुप्ता, बिमलेश यादव,शाहिद, दीपक,मुरारी, नूरजहां सतीश, कपीलदेव,पंकज, जितेंद्र, भोला,शेरे अली,मजिबूरहमान आदि लोगो ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर विद्युत आपूर्ति में सुधार नही हुआ तो संबंधित अधिकारियों का घेराव कर ताला बंदी करेंगे।

