अवैध रूप से बेची जा रही दो ट्रकों में लदी 182 पेटी मछली बरामद-*

गुरुवार की रात्रि लगभग 11 बजे थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कि एनएच पर दोहरीघाट पुलिस बूथ के पास से दो ट्रकों क्रमशः (एपी 16 टीएफ 5966) व (एपी 16 टीएच 1577) में लदी 182 पेटी अवैध मछली बरामद किया गया इस दौरान जबकि आरोपी अभियुक्त राजेश सोनकर निवासी बड़हलगंज गोरखपुर, राकेश सोनकर व त्रिलोकी सोनकर निवासी दोहरीघाट भागने में सफल रहे।
उल्लेखनीय है कि पुलिस बूथ दोहरीघाट से घाघरा नदी की तरफ गोरखपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो ट्रक खड़े थे जहां कुछ व्यक्तियों की भीड़ लगी थी, ट्रकों में हैदराबाद की बर्फ लगी मछलियां पेटियों में लदी हुयी थी जिससे जनजीवन के आवागमन में ट्रकों से गिरने वाले मछलियों का गंदा पानी इस कोरोना महामारी के दृष्टिगत और भी बिमारियां तथा संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना थी। ट्रकों से मछलियों की पेटियों को पिकअप में लादकर अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा रहा था तथा मछलियों के कारोबार का कोई वैध लाइसेंस भी नही था। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अरोपी अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 424/20 धारा 188,269 भादवि, 3 महामारी अधि0, 5/8 पर्यावरण संरक्षण अधि0 व 3/63 खाद्य सुरक्षा व मानक अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

