नोडल अधिकारी ने दिये ए0ई0 व ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग श्री मुकेश कुमार मेश्राम नोडल अधिकारी जनपद मऊ द्वारा विकास खण्ड परदहा के अंतर्गत ग्राम सभा पिजड़ा में बन रहे गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। वहाँ पर उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि पिछले 2 वर्षों से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है परंतु अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा गोवंश के लिए मिट्टी के कार्य में काफी अनियमितता पाई गई जिस पर ठेकेदार एवं ए0ई0 के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिए तथा ठेकेदार की जितनी धनराशि भुगतान हेतु अवशेष है उसको रोकने एवं जितने कार्यों में अनियमितता है उसका पैसा वापस करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करने के भी निर्देश दिए गए। उक्त अवसर पर गोवंश में वायरिंग तार, पाइप अच्छी कंपनी की न लगे होने पर उसको बदलने के निर्देश दिए। इसके उपरांत गो आश्रय स्थल में पेंट, पानी की टंकी भी अच्छी कंपनी की न होने पर नोडल अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उसको बदलने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर गोवंश में जितने कार्य हुए हैं उसकी जांच कराकर जो भी गड़बड़ी है उसको सुधारने एवं जिस कार्य में अच्छी कंपनी का मैटेरियल नही लगे है उसका पूरा पैसा रिकवर करने के निर्देश दिये। इसके उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा मतलूपुर मोड़ के पास बन रहे सदभाव मंडप का निरीक्षण किया गया एवं उसमें अच्छी किश्म की ईट न लगी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अव्वल क्लास वन किश्म की ईट लगाने के निर्देश दिए तथा निर्माण कार्य में अच्छी कंपनी का मटेरियल का उपयोग करने एवं इसके अतिरिक्त जो कमियां हैं उसको सुधारने के सख्त निर्देश दिए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी द्वारा भंवरेपुर खुरहट में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर किसान से फोन के माध्यम से बात की गई एवं किसान द्वारा किस प्रकार धान बेचा गया पूछा गया जिसपर किसान द्वारा बताया गया कि टोकन लगाने के 10 दिन में धान क्रय कर लिया गया एवं 10 से 12 दिन में पेमेंट भी मिल गई, जिसपर नोडल अधिकारी द्वारा इसको कम से कम समय में करने के निर्देश दिए एवं बाहर मेन रोड पर धान क्रय केंद्र का बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए। इसके उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा धान क्रय केंद्र सचिव को निर्देश दिए कि जो भी किसान अपना धान लेकर आता है उसका ध्यान अवश्य क्रय करें, बेवजह किसी भी किसान को परेशान ना करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, रजनीश सिंह उपस्थित रहे।

