मुहम्मदाबाद गोहना में हुई लूट का पुलिस ने किया घुलासा

*थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27.10.2020 को भारत फायनेन्स कम्पनी के कलेक्शन एजेन्ट से लूट मामले का खुलाशा, 02 शातिर लूटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लूट का सामान काला बैग, बायोमेट्रिक मशीन, चार्जर, रसीद, कस्टमर सीट, एक अपाचे मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद-*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.12.2020 को समय लगभग 10 बजे थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान करहा मोड़ से 200 मीटर दूर निर्माणधीन पूर्वाचंल एक्सप्रेस वे से जरिये मुखबिर की सूचना पर स्वामीनाथ भारती पुत्र मूलचन्द्र राम निवासी टेकई थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ तथा सत्यानन्द राव पुत्र वृजनाथ प्रसाद निवासी काझा थाना रानीपुर जनपद मऊ के कब्जे से एक अदद तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस 303 बोर, एक अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस 12 बोर, लूट के 4700 रूपये नगद, काला बैग, लूटा हुआ बायोमेट्रिक मशीन, चार्जर, रसीद, कस्टमर सीट तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल यूपी 54 आर 7664 बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.10.2020 को भारत फायनेन्स कम्पनी के एजेन्ट अनिल यादव द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी थी जिसमें बतया गया था कि मालव पुलिया के पास दो मोटरसाइकिल सवार लोग तमंचा सटाकर मेरे पैसे व एक काला बैग में फायनेन्स कम्पन्नी का समान था लूट लिये है। इस सम्बन्ध मे उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 743/20 धारा 379 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसे बाद में धारा 392 मे तरमीम किया गया था।
*पूछताछ में* उक्त स्वामीनाथ ने बताया कि मैने अनिल यादव जो भारत फायनेन्स कम्पन्नी का एजेन्ट है को कुछ काम बताकर अपने आयुर्वेद क्लिनिक जो लघ्घूपुर मे है पर बुलाया था तभी मैने दो साथी एक सत्यानन्द राव तथा दूसरे शिन्धम को बताया कि उक्त अनिल यादव जो कलेक्शन एजेन्ट है के पास काफी पैसे है जिसको मै मुखबिरी करूगा तुम लोग मालव पुलिया के पास लूट लेना।
इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 843,844/20 धारा 3/25 आयुद्य अधिनयम व उपरोक्त मुकदमें में धारा 411,420,467,419,468,471 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1- स्वामीनाथ भारती पुत्र मूलचन्द्र राम निवासी टेकई थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ।
2- सत्यानन्द राव पुत्र वृजनाथ प्रसाद निवासी काझा थाना रानीपुर जनपद मऊ।
*बरामदगी-*
1-एक अदद तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस 303 बोर,
2-एक अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस 12 बोर,
3-लूट के 4700 रूपये नगद, काला बैग, बायोमेट्रिक मशीन, चार्जर, रसीद, कस्टमर सीट,
4-एक अपाचे मोटरसाइकिल यूपी 54 आर 7664,

