एक बार फिर बंधा पर चला प्रशासन का अतिक्रमण मुक्त अभियान





*जनपद मऊ पुलिस-प्रशासन द्वारा अवैध भू-माफियाओं/अवैध कब्जा/निर्माण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 31.12.2020 को नगर मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बंधा रोड पर बने अवैध पक्के मकानों/अतिक्रमण (अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 29 हजाऱ) को ध्वस्त कराया गया है।* 

उल्लेखनीय है कि *डा0 अब्दुल हई पुत्र स्व0 मजीद निवासी मौजा डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ* द्वारा बंधा रोड थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध एक मंजिला इमारत (अनुमानित कीमत 12 लाख) को बनाया गया था, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 06.03.2020 को पारित ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध उक्त के द्वारा कलेक्टर/नियंत्रक प्रधिकारी मऊ न्यायालय में अपील की गयी थी, जिसको कलेक्टर/नियंत्रक प्रधिकारी द्वारा दिनांक 28.12.2020 को अपील निरस्त कर दिया गया तथा दिनांक 31.12.2020 को उक्त के ध्वस्तीकरण हेतु आर0बी0ओ0 एक्ट की धारा 10 के अंतर्गत आदेश पारित किया गया।

 *अनवारुल हक पुत्र शिवगतुल्ला निवासी मलिक ताहिरपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ* द्वारा बंधा रोड थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध एक मंजिला इमारत (अनुमानित कीमत 11 लाख) को बनाया गया था, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 27.08.2020 को पारित ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध उक्त के द्वारा कलेक्टर/नियंत्रक प्रधिकारी मऊ न्यायालय में अपील की गयी थी, जिसको कलेक्टर/नियंत्रक प्रधिकारी द्वारा दिनांक 28.12.2020 को अपील निरस्त कर दिया गया तथा दिनांक 31.12.2020 को उक्त के ध्वस्तीकरण हेतु आर0बी0ओ0 एक्ट की धारा 10 के अन्र्तगत आदेश पारित किया गया।

 *साथ ही साथ पप्पू निवासी सारहू थाना कोतवाली* द्वारा बंधा रोड पर बनाये गये अवैध टिनशेड (अनुमानित कीमत 15 हजार) तथा *राजेश सिंह निवासी सारहू थाना कोतवाली* द्वारा बंधा रोड पर बनाये गये एक कमरे के पक्के मकान के छज्जा (अनुमानित कीमत 14 हजार) ध्वस्त कराया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा के राष्ट्रीय सचिव ने दी जनपदवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं
नये वर्ष पर शीतल माता धाम पर उमड़ा आस्था का शैलाब >>