सरकारी शराब की दुकान पर अनियमितता मिलने पर सील किया गया





मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार में टग्गर विश्वकर्मा के देशी शराब की दुकान तथा चिरैयाकोट बाजार के मछली मार्केट में स्थित डिम्पल सिंह की माडल शाप (अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान) पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार को लगभग तीन बजे एक साथ छापा मारकर दुकानों की जांच किया। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लगभग ढाई घंटे की जांच पड़ताल के बाद प्रारंभिक जांच में अनियमितता पाये जाने पर प्रशासन ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। छापामारी के दौरान रामभवन तिवारी उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना, नंदलाल क्षेत्राधिकारी, आबकारी इंस्पेक्टर, नीरज पाठक कोतवाल मुहम्मदाबाद, रूपेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष चिरैयाकोट,एस०आई०अवधेश यादव व उमेश यादव के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अजीत सिंह की पत्नी व पुर्व ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने सरकार से की सुरक्षा की माँग
बर्डफ्लू बीमारी को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश >>