भाजपा नेता मनोज राय द्वारा प्रदेश मंत्री भाजपा का किया गया भव्य स्वागत





मऊ । उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री वह गोरक्ष प्रांत प्रभारी माननीय अनूप गुप्ता जी के जनपद में प्रथम आगमन पर नगर क्षेत्र के प्रवेश द्वार मतलूपुर मोड़ पर मंगलवार को दिन में 12:30 बजे भव्य स्वागत किया गया।  जहाँ माननीय मंत्री जी को पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य तथा घोसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी माननीय मनोज राय द्वारा माला पहानकर गदा भेंट कर सम्मानित किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद गोरक्ष प्रान्त प्रभारी माननीय अनूप गुप्ता जी लखनऊ से चलकर आजमगढ़ होते हुए मऊ पहुंचे थे। इस दौरान महामंत्री जी का रास्ते में भिन्न-भिन्न स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में नगर में प्रवेश से पहले मतलूपुर मोड़ पर दिन के 12.30 बजे पहुँचने पर माननीय महामंत्री जी का भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह व डिंपल जायसवाल के साथ मनोज राय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के समर्थन में व प्रदेश महामंत्री के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगे । गोरक्ष प्रांत प्रभारी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा। गगनभेदी नारों से स्वागत के समय वातावरण पूरी तरह भगवा रंग में डूब गया।
 स्वागत करने वालों में अशोक सिंह, मनोज राय, डिंपल जयसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय, युवा नेता यीशु राय सहित हजारों लोग शामिल रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बर्डफ्लू बीमारी को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश
बलिया मोड़ के पास कैसे हुई महिला की >>