सपा के युवा घेरा कार्यक्रम में क्या कहा सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने





समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र.मा.अखिलेश यादव जी के आवाहन पर स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में मऊ जनपद के चारो विधानसभाओ में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन द्वारा विंभिन्न जगहों पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से घोसी विधान सभा मे अलीनगर,अदरी,पकड़ी,घोसी,सदर में बड़ी रस्तीपुर (अम्बेडकर पार्क),डी.सी.एस.के.महाविद्यालय, मुंशीपुरा,मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में रामयश आई.टी.आई.,चिरैयाकोट,मधुबन विधानसभा के दोहरीघाट आदि जगहों पर हुआ।
सदर विधानसभा के नगर क्षेत्र में आयोजित युवा घेरा कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता/पूर्व प्रत्याशी घोसी लोकसभा  राजीव राय उपस्तिथ हुए और युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवजवानों के लिए रोजगार के घटते अवसर,बढ़ती बेरोजगारी,महंगी शिक्षा,छात्र संघ चुनाव पर रोक,छात्रों पर फ़र्ज़ी आपराधिक मुकदमें,बहन बेटियों के साथ बढ़ती घटनाओ पर नावजवानो को चिन्तन एवम मनन करने को कहा एवम किसान एवम नवजवान विरोधी डबल इंजन की सरकार पर हमला किया।
उन्होंने 2012 चुनाव को याद करते हुए कहा कि 2012 के चुनाव में जब प्रदेश का नौजवान सड़क पर अखिलेश यादव जी के साथ निकला तो समाजवादियों की सरकार बनी।
प्रदेश सरकार के झूठ को बेनकाब करते हुए कहा कि केवल पेपर पर इतनी नौकरी बांटी कि सरकारी पेपर कम पड़ गया यही बेरोजगार नौजवान सड़को पर पुनः उतरने का काम करेंगे पुनः 2022 में समाजवादीयो की सरकार बनाने का काम करेंगे।
प्रमुख वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष सपा धर्मप्रकाश यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु,शिवप्रताप यादव,योगेश तिवारी जिलाउपाध्यक्ष रमेश दुबे, जिला महासचिव कुद्दुश अंसारी जी व फ्रंटल संगठन के अध्यक्षगण धीरज राजभर लो.वा.दिलीप पाण्डेय छात्र सभा,शाहनवाज आलम युथ ब्रिगेड,गौरव पाण्डेय प्रबुद्ध सभा,राहुल निषाद,खुशहाल सिंह,अखिलेश भारती छात्र संघ उपाध्यक्ष, आदि ने विचार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखण्ड प्रकाश पाण्डेय,राजेश यादव,राहुल गुप्ता,अशोक मिश्रा,विष्णु राजभर,विनोद राजभर,फैयाज अहमद,संभु राजभर,संजय सिंह,कार्तिक,सालिम,अबूबकर,कलीम,अब्दुलगनि,जावेद अख्तर,राजू,अंगद,अतुल,चंदन दुबे,अनुराग सिंह इत्यादि सैकड़ो नवजवान उपस्तिथ रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा नेता अंजनी सिंह ने ऊर्जा राज्य मंत्री का किये भव्य स्वागत
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु युवा घेरा कार्यक्रम में क्या कहा >>