गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्रा उठा चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का असलपुर गाँव

मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का असलपुर गाँव एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गुज उठा जिसमे एक युवक की मौत हो गयी तो वही ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अरबिंद की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयीं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि अरविंद अपने दोस्तों के साथ दौड़ लगा रहा था कि इसी दौरान अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर जिसके बाद उसके दोस्त वहां से डर के चले गये सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व अरविंद के चाचा की दिनदहाड़े खुली पंचायत में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी जिसमे अरविंद के पिता गवाह है और उनकी सुरक्षा के लिये पुलिस कर्मी लगाये गए है मगर न तो इसका अंदाजा अरविंद के परिजनों को था न ही पुलिस को की अपराधी गवाह पर दबाव बनाने के लिये अरविंद की हत्या कर देंगे वही असलपुर में एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही 112 नंबर मौके पर पहुँच गयी मगर वो ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार हो गयी और ग्रामीणों ने उसे आग के हवाले कर दिया तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जब पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को मिली तो पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुँच कर किसी तरह से लोगों शांत कराया गया।

