मऊ निवासी पुर्व आई ए एस ने थामा भाजपा का दामन





मऊ। जनपद के रानीपुर विकासखंड अंतर्गत काझा खुर्द निवासी वरिष्ठ आईएएस  श्री अरविंद कुमार राय  बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी की  सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय पर  प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह  वह  उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम  श्री दिनेश शर्मा की उपस्थित रहे। श्री शर्मा के  भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने को लेकर जनपद के भूमिहार समाज में खासा उत्साह रहा।
ज्ञातब्य हो कि  गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईएएस एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मैं सेक्रेटरी पद पर रहने वाले श्री अरविंद शर्मा अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने से दो साल पहले ही सेवानिवृत्त अवकाश ले ली। समय से पहले सेवानिवृत्ति पर उनसे जुड़े लोगों के जहां चर्चा का विषय रहा वही जनपद के भूमिहार समाज में भी इसे लेकर तमाम कयासबाजी जारी रही। बृहस्पतिवार को जैसे ही  लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी के द्वारा पार्टी कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता दिलाए जाने की जानकारी होते ही समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के जिलाध्यक्ष श्री अवध नारायण राय जहां अरविंद शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी है वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह के प्रति हृदय से आभार जताया है। उन्होंने कहा की श्री अरविंद शर्मा को भाजपा की सदस्यता से भूमिहार समाज का मान बढ़ाया है । भरोसा जताया श्री अरविंद शर्मा देश के शीर्ष पद पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जिस प्रकार ईमानदारी से कार्य कर ख्याति अर्जित की है उसी प्रकार पार्टी हित में एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे जिससे समाज का मान व गौरव बढ़ेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार-
डिप्टी कमिश्नर भावेश सिंह के आकस्मिक निधन से व्यापारियों में शोक >>