जनपद में धूमधाम से मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

बहुजन समाज पार्टी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती का 65वां जन्मदिन बहुजन समाज पार्टी की मऊ इकाई ने धूमधाम से मनाया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ अजय राजभर रहे श्री राजभर ने सभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में अत्यधिक सीटें जीतकर एक बार फिर बसपा सुप्रीमो को मुख्यमंत्री बनाने की लोगों से अपील की उन्होंने कहा कि आज लोग बहन जी के शासनकाल को याद कर रहे हैं बसपा की सरकार में प्रदेश में बहन जी ने कानून का राज स्थापित किया था बहन जी ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को रोजगार वह सरकारी नौकरी देने का काम किया था और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया था लेकिन आज कि वर्तमान सरकार दुर्भावनापूर्ण भेदभाव और गलत नीतियों की वजह से प्रदेश में असंतोष व अराजकता का माहौल है इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज विजय नेकी मुख्य रूप से पूर्व सांसद सालिम अंसारी सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी नीलम कुशवाहा अजय साहू शेषनाथ राम तथा कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने किया ।

