ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 20 में से 07 मामलों का हुआ निस्तारण, दो दंपत्ति साथ रहने को हुये राजी-* 





 

महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह के देखरेख में हुआ। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 20 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से सात मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें दो दंपति साथ-साथ रहने को तैयार हो गए, वही दो मामलो में पक्षकारों के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। बैठक मे आठ मामलों में एक-एक पक्ष तथा पांच मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 07 फरवरी 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से गीता सिंह और अमित सिंह तथा प्रतिमा और रामदरश ने अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वही माया देवी और संजय राजभर तथा लालमती और आनंद के मामले मे पक्षकारों के बीच सुलह न होने की स्थिति मे पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। वही रामनगीना और शोभा,एजाज और मिस्वा परवीन तथा गुड्डू राजभर और ममता राजभर के मामले मे पक्षकारों की सहमति से पत्रावली निस्तारित कर दी गई। तथा आठ मामलों में एक एक पक्षकार उपस्थित हुए। वही पांच मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 07 फरवरी 2021 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह, ब्यूरो के सदस्यगण विनोद कुमार सिंह ,मौलवी अरशद, डा. एम ए खांन, महिला आरक्षी प्रीति दुबे और सोनी सिंह ने अपना योगदान दिया। इस दौरान काफी संख्या में पक्षकार व उनके परिजन उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से पैसे निकालने वाला एक शातिर गिरफ्तार,
भाजपा के विधान परिषद उमीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र >>