जिलाधिकारी ने क्यो दिये बिजली विभाग के कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश





जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक  19जनवरी  को तहसील-घोसी के ग्राम-हाजीपुर निवासी ग्रामीण दो महिलाएं  आशा देवी पत्नी  रामरूप एवं  कुसुमलता देवी पत्नी  जगरूप द्वारा जिलाधिकारी   को शिकायती-पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनके घर बिना तार के सिर्फ मीटर लटका कर बिजली विभाग द्वारा रू0 25000.00 (पचीस हजार रूपये मात्र) का बिल दिया गया है। महिलाओं द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा बिजली विभाग में बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी  द्वारा तत्काल अधिशाषी अभियन्ता विद्युत एवं तहसील से कानूनगो की टीम बनाकर मौके से मीटर को उतार कर विद्युत विभाग के मीटर टेस्टिंग डिविजन में लगाये गये मीटर को जांच हेतु भेजा गया। जिलाधिकारी  द्वारा प्रतिदिन प्रकरण की माॅनीटंिरंग की गयी। जांच में मीटर में कोई रीडिंग नहीं पायी गयी। शुक्रवार को जिलाधिकारी  के निर्देश पर उनका बिल शून्य कर उनके प्रकरण का समाधान करा दिया गया। जिलाधिकारी  द्वारा इस हेतु उत्तरदायी अधिकारियों/कर्मचारियों/संस्था के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु भी निर्देश दे दिये गये है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने क्यो दिये बिजली विभाग के कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश
मऊ में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस >>