मऊ में ब्रांडेड कम्पनी की नकली घड़ी का पुलिस ने किया भांडा फोड़





 

दिनांक 29.01.2021 को समय लगभग सायंकाल 06ः30 बजे थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान गौरव तिवारी पुत्र श्यामनारायण तिवारी निवासी प्लाट नं0 6 सेक्टर 19बी, नई दिल्ली(विलिजेंस अधिकारी टाइटन कंपनी) तथा सहयोगी महेन्द्र डिमरी पुत्र स्व0 कली राम डिमरी निवासी सत्या हाइट सेक्टर, 19बी द्वारका नई दिल्ली के सहयोग से छापेमारी कर बाम्बे ट्रेडर र्फस्ट फ्लोर रौजा मैदान थाना कोतवाली जनपद मऊ दुकान से नकली फास्ट्रैक घड़ियाँ कुल 526 पीस, नकली टाईटन घड़ियाँ कुल 41 पीस, नकली फास्ट्रैक डाईल कुल 376 पीस, नकली फास्ट्रैक डाईल बैक कवर कुल 455 पीस, नकली फास्ट्रैक ग्लास कुल 58 पीस, नकली फास्ट्रैक डाईल केस कुल 40 पीस, नकली फास्ट्रैक डाईल केस चैन के साथ कुल 417 पीस बरामद किया गया। इस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर दुकान के मालिक इजरारूल हक पुत्र बदरूल हक निवासाी पठानटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ के विरूद्ध मु0अ0सं0 54/20 धारा 63/65 कापीराइट एक्ट, 103/104 ट्रेड मार्क अधिनियम, 420,481,482 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 *बरामदगी-* 
 *1* . नकली फास्ट्रैक घड़ियाँ कुल 526 पीस।
 *2* . नकली टाईटन घड़ियाँ कुल 41 पीस।
 *3* . नकली फास्ट्रैक डाईल कुल 376 पीस, डाईल बैक कवर कुल 455 पीस, ग्लास कुल 58 पीस, डाईल केस कुल 40 पीस, डाईल केस चैन के साथ कुल 417 पीस।

 *बरामदकर्ता पुलिस टीम-* 
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राम सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 शिवसागर यादव, का0 दिलीप यादव, का0 सतीश कुमार *थाना कोतवाली* ।

 *एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-* 
आज दिनांक 30.0.2021 को थाना *घोसी* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान पिढवल मोड़ के पास से मु0अ0सं0 1033/20 धारा 498ए,306 भादवि0 में वांछित अभियुक्त सुभाष चन्द्र चैहान पुत्र फौजदार चैहान निवासी मसीना जलईपुर थाना घोसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

 *आज दिनांक 30.01.2021 को पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय तथा समस्त थानों पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को याद करते हुये उनकी स्मृति में पूर्वान्ह 11 बजे से 02 मिनट का मौन रखा गया।*



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वार्ड नम्बर 7 के सभासद पुत्र ने किया सैनिको को सम्मानित 
जाने मऊ में किसे मिली किस थाने की कमान >>