भाजपा नेता मनोज राय ने किया ए के शर्मा का भव्य स्वागत





भाजपा के विधान परिषद सदस्य ए के शर्मा का गृह जनपद में प्रथम आगमन पर जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता मनोज राय ने सहादतपुरा स्थित टण्डन पैलेश के पास भव्य स्वागत किया गया मनोज राय ने एके शर्मा को स्मृति चिन्ह व पकड़ी पहना कर स्वागत किये। कार्यक्रम के आयोजक मनोज राय ने  सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि श्री शर्मा ने जनपद को नई ट्रेन की सौगात देकर यह साबित कर दिया कि कल्पनाथ राय के बाद विकास की हुई कमी को पूरा करेंगे। वही नवागत विधान परिषद सदस्य अरबिंद शर्मा के सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह मऊ की पावन भूमि मेरे लिये नयी नही है यहाँ का कण-कण मेरे जीवन मे बसा हूं मेरी प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा इसी सरजमीं पर हुई है प्रशासनिक सेवा में 32 वर्ष पूर्ण करने के बाद पुनः एक नयी सेवा की भावना के साथ मैं आपके और अपनों के बीच आया हूं। इस अवसर पर अशोक सिंह, सजय पांडेय , संजीव जायसवाल , दिनेश राय आदि लोग मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मऊ में किसे मिली किस थाने की कमान
अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरधारी शर्मा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया >>