पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाने का निरीक्षण

मुुुहम्म्दाबाद गोहना मऊ- पुलिस अधीक्षक सुशील घुले द्वारा गुरुवार को स्थानीय थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई उच्च कोटि की पाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए छोटी-छोटी कमियों को तत्काल पूर्ण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । साथ ही थाना कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा नर्दिेशित किया गया कि बीते वर्ष के लम्बित वादों को जल्द से जल्द नस्तिारित करें ।
पुलिस अधीक्षक ने पहुँचकर सर्वप्रथम थाने के बने मुख्य गेट का उदघाट्न किया।तदोपरांत थाना कार्यालय में सीसीटीएनएस पर ऑन लाइन चल रही जीडी पर ध्यान देते हुए ऑन लाइन प्राप्त होने बाली शिकायतों जो आईजीआरएस से संबंधित प्राप्त होते है उनको नर्धिारित समयावधि में नस्तिारित करने के नर्दिेश नर्गित किये गए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी की समस्याओं को सुना गया । संभावित समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

