सबसे स्वच्छ अस्पताल का खिताब राहुल हॉस्पिटल को मिला जनपद में प्रथम स्थान

जनपद के सुप्रसिद्ध अस्पताल राहुल हॉस्पिटल को स्वच्छ भारत मिशन दवारा किये गए मूल्याँकन में जनपद के समस्त अस्पतालों में प्रथम स्थान प्राप्त हुवा । राहुल हॉस्पिटल सस्ते एवं बेहतर इलाज लिए प्रसिद्ध है जिसके कारन ये बहुत ही व्यस्त अस्पतालों में से गिना जाता है और यहाँ जनपद तथा पूर्वांचल के कई जिलों के मरीजों का बेहतर इलाज के लिए आना जाना होता रहता है भारी भीड़ के बावजूद हॉस्पिटल का ये कीर्तिमान स्थापित करना प्रशंसनीय और गौरव की बात है ज्ञात हो की मऊ सहर के समस्त अस्पतालों का मूल्याँकन किया गया था जिसके उपरांत राहुल हॉस्पिटल को स्वक्छ भारत मिसन के नोडल अधिकारी नगरपालिका परिषद् मऊ द्वारा स्वक्छ्ता अभियान में विशेष योगदान एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रथम स्थान से सम्मानित किया और उज्वल भविष्य की कामना की गयी । प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एस एन राय ने ख़ुशी जाहिर की तथा इसका श्रेय अस्पताल के सफाई कर्मियों को दिया और उनकी प्रसंसा की और धन्यवाद् दिया इस मौके पर डॉक्टर रोहित राय,डॉक्टर राहुल राय, डॉक्टर सन्ध्या प्रधान,डॉक्टर अनपूर्णा राय आदि मौजूद रहे .

