मऊ जिले के लिए एक बहुत बड़ी सौगात ,आयुर्वेद पद्धति से होगा मरीजों का इलाज ।






मऊ नगर के भीटी स्थित आयुष क्लीनिक पर जनपद में पहली बार छार सूत्र विधि द्वारा ऑपरेशन एवं पंचकर्म विधि द्वारा इलाज को लेकर एक निशुल्क चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में डेढ़ सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 100 मरीज गठिया के, 25 मरीज शुगर के ,15 मरीज साइटिका के एवं 10 मरीज ब्लड प्रेशर के, जिनकी निशुल्क जांच की गई एवं परामर्श दिया गया । इस दौरान कंधे का दर्द, कोहनी का दर्द, कूल्हे का जाम होना, एड़ी में दर्द, फ्रोजन शोल्डर, गठिया में दर्द की जांच की गई एवं उनकी निशुल्क शिकाई की गई ।इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमे आयुर्वेद पद्धति से पंचकर्मा के द्वारा जोड़ों के दर्द की सिकाई और आयुर्वेदिक दवाओं से इलाज के बारे में बताया गया । इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर एन पी सिंह ने कहा कि हम अपने स्वस्थ जीवन की परंपरागत दिनचर्या को ही भूल गए, जिसके कारण हम अनेक बीमारियों का सामना कर रहे हैं, जिसमें मुख्य रुप से घुटने का दर्द ,गठिया की शिकायत ,कंधे में दर्द, कूल्हे का जाम होना, शुगर, ब्लड प्रेशर, नींद ना आना, लिवर संबंधी विकार, पेशाब में जलन इत्यादि अनेक बीमारियों से हम जूझ रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए आयुष क्लीनिक के डॉक्टर एसके सक्सेना ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य गरीब, असहाय और बेबस मरीज जो अपना इलाज पैसे के अभाव में नहीं करा पाते उनके लिए आयुष क्लिनिक के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे उन्हें बहुत ही कम और सस्ते मूल्य पर उनका इलाज किया जाएगा । इस अवसर पर बोलते हुए आयुष क्लीनिक के डॉक्टर ए के बरगाह ने कहा कि असाध्य रोगों का संपूर्ण इलाज आयुर्वेद में ही संभव है, आयुर्वेद जटिल से जटिल बीमारियों को जड़ से खत्म करता है और शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता ।उन्होंने कहा कि पंचकर्म और छार सूत्र विधि द्वारा ऑपरेशन आयुर्वेद में ही संभव है । शिविर में भारी संख्या में मरीज उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर एनपी सिंह, डॉक्टर एसके सक्सेना, डॉक्टर ए के वर्गाह, विनोद, रागिनी सिंह भानमती सोनू कुमार जसवंत सिंह,बलवंत ,एसके पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मऊ में किस सीओ को मिला किस सर्किल की कमान
पंचायत चुनाव को देखते हुये आठ अभियुक्तों को किया गया जिला बदर >>