50 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 30 शीशी अवैध देशी शराब के साथ 05 गिरफ्तार





 

जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा भैरोपुर पुलिया के पास से रामसुन्दर यादव पुत्र स्व0 शिवकरन यादव निवासी सिसवां थाना मधुबन के कब्जे से 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना *रामपुर* पुलिस द्वारा बेलौली मोड़ के पास से शिवकुमार पुत्र स्व0 गुनई निवासी बेलौली भोजीबीर थाना रामपुर के कब्जे से 10 लीटर देशी कच्ची शराब, थाना *रानीपुर* पुलिस द्वारा खुरहट बाजार से देवेन्द्र कुमार यादव पुत्र केदार यादव निवासी करजौली थाना रानीपुर के कब्जे से 10 लीटर देशी कच्ची शराब तथा थाना *घोसी* पुलिस द्वारा बनगांवा मोड के पास से राजकुमार मौर्य पुत्र स्व0 बालचन्द्र मौर्य निवासी अइलख थाना हलधरपुर, जगधारी पुत्र स्व0 रामनरेश निवासी धरौली थाना घोसी दोनों के कब्जे से 30 शीशी (180 मि0ली0) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पंचायत चुनाव को देखते हुये आठ अभियुक्तों को किया गया जिला बदर
पंचायत चुनाव की घोषणा से पूर्व सम्भावित उम्मीदवार उतरे मैदान में >>