प्रेमी संग शादी की जिद दरवाजे के बाहर बैठी प्रेमिका





स्थानीय कस्बा के मोहल्ला वाजिदपुरा में शुक्रवार की देर रात्रि से एक मुस्लिम विवाहिता नाबालिक किशोरी  अपना घर छोड़कर हिन्दू प्रेमी के घर के सामने शादी की जिद करते हुए खड़ी है। किशोरी  ने आरोप लगाया है की विगत तीन वर्षो से प्रेमी उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना रहा है और अब शादी से इंकार कर रहा है। इस दौरान प्रेमी के घर वाले घर का दरवाजा बंद कर किसी से भी मिलने से इंकार कर रहे है। 
    कोपागंज क़स्बा के मोहल्ला वाजिदपुरा में एक मुस्लिम नाबालिक किशोरी  और एक हिन्दू युवक के साथ विगत तीन वर्षो से प्रेम सबंध चल रहा था। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने उसकी शादी मऊ कर दिया। लेकिन किशोरी वहा से भागकर अपने मायके ही रहनी लगी। शुक्रवार की रात्रि किशोरी युवक के घर पहुंचकर उसके दरवाजे पर बैठ गयी और युवक से शादी की जिद करने लगी। सुबह आसपास के लोगो को युवक के दरवाजे पर किशोरी को खड़ा देख भौचक हो गए और भीड़ जुट गयी। इस दौरान किशोरी ने कहा की विगत तीन वर्षो से युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था। कहा की इसी के कहने से मै दूसरे से शादी के लिए तैयार हुयी थी और इसी के कहने से अपने पति को तलाक दे दिया है। अब जबतक यह मुझसे शादी नहीं करेगा तबतक इस दरवाजे से नहीं हटूंगी  चाहे मेरी जान चली जाए। फ़िलहाल वहा लोगो की भीड़ लगी है और युवक के घर बाले बाहर नहीं निकल रहे है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सीएए/एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल  03 अभ्यासतन अपराधियों को किया गया जिलाबदर
शांति भंग की आशंका में 41 व्यक्ति गिरफ्ता >>