108 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 30 शीशी देशी शराब बरामद, 05 व्यक्ति गिरफ्तार





*प्रेस नोट    18.03.2021* 

 

पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *दक्षिणटोला* पुलिस द्वारा डोमनपुरा के पास से सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामअवतार गुप्ता निवासी जाफरपुर पुराबाजार थाना कोपागंज के कब्जे से 30 शीशी अवैध देशी शराब (बन्टी-बबली), थाना *चिरैयाकोट* पुलिस द्वारा कमरवां पुलिया के पास से कमलेश सिंह पुत्र स्व0 सत्यवीर सिंह निवासी अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट के कब्जे से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *रानीपुर* पुलिस द्वारा दतौली से राजेश सरोज पुत्र तिभर निवासी समसाबाद थाना रानीपुर के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा रामघाट के पास से राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद निवासी भीटी थाना कोतवाली के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा थाना *हलधरपुर* पुलिस द्वारा डीहतिलक ठाकूर के पास से राजू बनवासी पुत्र स्व0 संजय बनवासी निवासी डीहतिलक ठाकुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण यूरिया, नौसादर, फिटकरी व नमक आदि बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकारी अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रा के परिजन और शिक्षक मारपीट में मुकदमा दर्ज
मऊ पुलिस ने क्यो लगाया मुख्तार अंसारी सहित 04 अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर >>