मऊ में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़

सरायलखंसी थाना क्षेत्र में हुई हत्या में वांछित चल रहा है शूटर राजा सिंह को मऊ पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया बताया जाता है कि प्रधान पति की हत्या के बाद मऊ पुलिस को जौनपुर के चंदवक निवासी व हिस्ट्रीशीटर राजा सिंह की तलाश थी वहीं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की राजा सराय लखंसी थाना क्षेत्र में ही जगह बदल बदल के रह रहा है जिसके बाद पुलिस चौकनी हो गई और वह राजा की धर पकड़ के लिये जाल बिछाना शुरू कर दी तड़के सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त बदमाश सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मठ मुहम्मदपुर में छुपा हुआ है पुलिस ने भोर में दबिश दी तो उक्त बदमाश भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो उक्त बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी पुलिस ने जबाबी कार्यवाही में उक्त बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
*एस0ओ0जी0 /स्वाट टीम मऊ व थाना सरायलखन्सी , थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ की मोटर साइकिल सवार 02 बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 50 हजार इनामिया 01 बदमाश घायल/गिरफ्तार,* कब्जे से बिना नम्बर की मोटर साइकिल व अवैध असलहा/कारतूस बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना सरायलखन्सी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 860/2020 धारा 147/148/149/302/120बी भादवि में वांछित चल रहा था।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1-रामसिह उर्फ आनन्द सिह उर्फ राहुल पुत्र ध्रुवराज सिह निवासी बिशुनपुर लेबरुआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
*बरामदगी का विवरणः-*
1-01 अदद 0.32 एम0एम0 देशी पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा ।
2-01 स्प्लेण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर की।
3- 01 अदद मोबाइल फोन ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त राम सिह उर्फ आनन्द सिह उर्फ राहुल का *आपराधिक इतिहासः-*
1-मु0अ0सं0 141/08 धारा 41/411 भादवि थाना देवगाँव जनपद आजमगढ ।
2-मु0अ0सं0 1291/08 धारा 147/148/149/307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3-मु0अ0सं0 1292/08 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
4- मु0अ0सं0 निल/10 धारा 41/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
5-मु0अ0सं0 38/10 धारा 379 भादवि थाना कोपसरडे मुम्बई ।
6- मु0अ0सं0 239/10 धारा 110 सी0आर0पी0सी0 थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
7-मु0अ0सं0 1076/09 धारा 394 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
8- मु0अ0सं0 157/15 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
9-मु0अ0सं0 860/20 धारा 147/148/149/302/120बी भादवि थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
10- मु0अ0सं0 114/21 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।

