सपा ने मनायी राम मनोहर लोहिया की 111वी जयंती






 मऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को  समाजवादी चिंतन डॉ राम मनोहर लोहिया जी की 111 वीं जयंती जिला अध्यक्ष श्री धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर चर्चा एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि
 अंग्रेजो के खिलाफ भारत के स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेने वाले तमाम व्यक्तियों की भांति लोहिया जी भी प्रभावित थे वे जेल भी गये, और ऐसी यातनाएं भी सही आजादी  से पूर्व ही कांग्रेस के भीतर ही उनका  सोशलिस्ट ग्रुप था ,लेकिन 15 अगस्त सैंतालिस को अंग्रेजों से मुक्ति पाने पर वे उल्लसित तो थे लेकिन विभाजन की कीमत  पर  पाई गई इस स्वतंत्रता के कारण नेहरु नेहरु और नेहरू की कांग्रेस से उनका रास्ता हमेशा के लिए अलग हो गया तरीके  स्वतंत्रता के नाम पर सत्ता की दीक्षा का यह खुला खेल लोहिया ने अपनी नंगी आंखों से देखा था और इसलिए स्वतंत्रता पाने के बाद कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसियों के प्रति बहुत रोष था अध्यक्ष जी ने देश के प्रति शहीद होनेवाले इन तीनों महान क्रांतिकारी स्वरगीय सुखदेव,भगत सिंह,राज गुरू  के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सचिव रामहरी चौहान  ने समाजवादी चिंतन महान नायक डॉ राम मनोहर लोहिया जी पर विशेष रूप से अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सोसलिस्ट विचार धारा के  मालिक  थे , गरीब, मज़दूर,किसानों के हित के लिए सत्ता में रहकर भी सत्ता के खिलाफ अपनी बात जोरदार तरीके से सदन में उठाने का कार्य करते थे ! आज की बैठक मुख्य में मुख्य रूप से जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु  पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, रमेश दूबे,रामधनी चौहान, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष धीरज राजभर विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव, गौरव पांडे,दिलीप पांडे, विजय लाल यादव,धर्मेंद्र यादव बिहारी, रामनगीना यादव, बनने खान, मननान, रत्नेश्वर भारतीय, सम्भू सोनकर आदि नेता उपस्थित थे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ बार के नये पदाधिकारीयो ने ग्रहण किया पदभार
आगामी त्योहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक >>