40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 36 शीशी देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा सुकलौली नहर पुलिया के पास से अमरनाथ पुत्र रामधनी निवासी सुकरौली थाना दोहरीघाट के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, बेला करैला के पास से मुनीब सिंह पुत्र शिवचन्द्र सिंह निवासी बेला करैला थाना दोहरीघाट के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, थाना *सरायलखंसी* पुलिस द्वारा सलाहाबाद के पास से अच्छेलाल यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी सिघंलपुरा अछार थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के कब्जे से 36 शीशी (200 एमएल) देशी बन्टी-बबली बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
*
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

