मऊ में पोलिंग पार्टी रवाना मतदान कल





मोहम्मदाबाद गोहना मऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर स्थानीय ब्लाक परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है जिसको लेकर ड्यूटी में लगे हुए समस्त कर्मचारी बॉक्स को लेकर अपने-अपने मतदान स्थल पर रवाना हो रहे हैं बताते चलें कि मोहन मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के कुल 83 गांव में गुरुवार को होने वाले मतदान के क्रम में कुल 254 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों को जा रही हैं इस चुनाव को कुशल पूर्वक संपन्न कराने हेतु 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है इस बाबत पूछे जाने पर निर्वाचन अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहाना वीरेंद्र पासवान ने बताया कि सभी चुनाव ड्यूटी में लगे हुए कर्मचारी कुल 254 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मत केंद्रों को जा रही हैं साथ ही साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करना ही मुख्य जिम्मेदारी है दूसरी तरफ वैश्विक महामारी को लेकर लोगों को सख्त निर्देश दिया गया है कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करेंगे कोई भी कर्मचारी मतदान केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर अपने ड्यूटी पर रहेंगे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए इस बाबत पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी रामभवन तिवारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को कुशल पूर्वक संपन्न कराने एवं कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी लोगों को गाइड लाइन का पालन करना होगा



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< _कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इनामिया (एक लाख) अपराधी लालू यादव उर्फ विनोद यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पिस्टल व जिंदा/खोखा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद-_*
मऊ में 29 तारीख को मतदान को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित >>