सड़क हादसे में पूर्व प्रधान व एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुराधाट(मऊ)। थाना क्षेत्र के अदरी देहात गांव के पूर्व प्रधान डाक्टर रामकेश यादव 55 वर्षीय व अपने ही ग्राम सभा के रमेश राजभर 50 वर्षीय वृहस्पतिवार की रात को पूर्व प्रधान निमंत्रण करने मधुबन के तरफ गए हुए थे। वहा से दोनों लोग निमंत्रण कर के बाइक से घर वापस आ रहे थे कि इंदारा गांव के चूरा मिल के पास लगभग 9 बजे तेज रफ्तार से मऊ की तरफ से जा रही अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। जिससे पूर्व प्रधान रामकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। और रमेश राजभर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल भेजवाया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। घायल रमेश राजभर इलाज के दौरान शुक्रवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। गांव में हुई दो मौतें से गांव में मातम छा गया है। परिजनों को रोते-रोते बुरा हाल है।

