मऊ में शासकीय एम्बुलेंस चालक को जाने क्यों किया गया जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित





 

शनिवार को एक विडियो वायरल हो रहा था कि कोविड-19 संक्रमित मृतक के लाश के परिवहन हेतु एम्बुलेंस संख्या UP41 G 3738 के चालक द्वारा मृतक के परिजनों से मु0 3,300.00 रूपये (तीन हजार, तीन सौ रूपये) लिए गए।  अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ के निर्देश पर तत्काल एम्बुलेंस संख्या UP41 G 3738 के चालक  बादशाह राम को निलम्बित कर दिया गया है एवं प्रकरण की जांच हेतु कमेटी गठित की गयी हैै। जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही उक्त चालक के  विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कठोर विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देश के क्रम में राजकीय एम्बुलेंस की सेवा पूर्णतः निःशुल्क है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में किस अस्पताल के अधिक पैसा लेना पड़ा भारी लटकि कार्यवाही की तलवार
मंडलायुक्त द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण* >>