कोरोना की लड़ाई में सहयोग करने वालो को घोसी सांसद के प्रतिनिधि ने किया सम्मानित





कोविड -१९ के सेकंड वेव के मद्देनज़र जो मुहिम सांसद घोषी के द्वारा घोषी लोकसभा के प्रत्येक विधान सभा में सचल अस्पताल रूपी एम्बुलेन्स और पैरा मेडिकल टीम के द्वारा गाँव गाँव और घर घर जाकर इंफ़्रारेड थरमा मीटर और पल्स आक्सी मीटर के द्वारा जाँच कर के टेली मेडिसिन पैनल में मौजूद १० विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श के बाद  निः शुल्क दवा वितरण के कार्य को आज 51 दिन पूर्ण हो चुके हैं । आप सभी के सहयोग से जो एक प्रयास 27 April २०२१ को शुरू की गयी थी आज वो अपने मुक़ाम पर पहुँच चुकी है , इस दौरान हमने घोषी लोकसभा के १२ ब्लॉक के ८३२ ग्राम सभा में माननीय सांसद जी के निर्देशानुसार तक़रीबन 23275 से ज़्यादा व्यक्तियों को जाँच उपरांत कोविड पॉजिटिव  के हलके लक्षण पाये जाने पर एवं कोविड निगेटिव होने के बावजूद उसके सिम्पटम्स पाए जाने पर कोविड किट उपलब्ध करायी साथ ही जिन मरीज़ों का ऑक्सिजन लेवल कम   था उन्हें ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर की मदद से ऑक्सिजन की तत्काल व्यवस्था करायी । आगे थर्ड वेव की तैयारियों के स्वरूप में सांसद घोषी के द्वारा जेल अधीक्षक नैनी के माध्यम से एक पत्र DFY ( डॉक्टर फ़ॉर यू ) और एक पत्र आई॰आई॰एम॰ इंदौर के डायरेक्टर को लिखा गया था जिसमें उन्होंने निवेदन किया था की एक ट्रेनिंग कैम्प  कार्य साला का आयोजन DFY के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम के द्वारा किया जाये जिससे हमारे पैरामेडिकल टीम को पोस्ट कोविड , प्री कोविड और पीडीऐट्रिक मैनज्मेंट में सहायता मिले , साथ ही आई॰आई॰एम॰ इंदौर के निदेशक महोदय से निवेदन किया गया है की कोविड के तीसरी वेव के लिए अपनी बहुमूल्य प्रबंधन तंत्र से मार्ग दर्शन करे । इसी क्रम में आज यह ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किया गया है जिसमे DFY (डॉक्टर फ़ॉर यु) से डॉक्टर प्रकृति डॉक्टर भरत ने पोस्ट कोविड मैनजेमेंट के रिगर्डिंग ट्रेनिंग दी ,साथ ही 51 दिनो से अनवरत अपने प्राणो की बिना फ़िक्र किये अपने वालेंटियर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ़ का सम्मान नगर पालिका चैयरमैन तैयब पालकी के द्वारा किया गया । थर्ड वेव के लिए अभी से हमने अपने टेली मेडिसिन पैनल में पीडीऐट्रिक विशेषज्ञ डॉक्टर चेतन खरे आज से अपनी सेवा देना शुरू करेंगे जो की डी॰एम॰ PEADIATRIC ( Gipmer ) हैं और हमने इन सभी व्यवस्थाओं के साथ साथ ५ ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर और बच्चों की दवा की अलग से व्यवस्था सुनिस्चित कर ली है , जहाँ भी घोषी लोक सभा में ज़रूरत होगी वहाँ यह सुविधा मुफ़्त में उपलब्ध करायी जायेगी , 
 *साथ ही प्रतिनिधि गोपाल राय जी मऊ के सीएमओ  से मिलकर उन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची लेंगे जिनसे ग्राम सभाएं दूरियों पर स्थित है ऐसी दशा में उन ग्राम सभा में अपने निजी खर्च से वाहन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे ग्रामीण सीएच्सी पर पहुंचकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करा सकें*
सभासद राजीव सैनी धीरज राजभर गौरख राय सलीम अंसारी मुनव्वर जी जिला अध्यक्ष राजीव कुमार राजू राज विजय दुर्गेश सिंह मिथिलेश राय शिवजी राय इंदु शेखर आरिफ मौजदू थे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विधायक ने रखी आक्सीजन प्लांट की आधारशिला
साइबर फ्रॉड के आरोप में दो गिरफ्तार >>