अजय कुमार जायसवाल बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष

अजय कुमार जायसवाल बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष
मऊ राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ग्राम पंचायत इटौरा चैबेपुर के प्रधान अजय कुमार जायसवाल को मऊ जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। जारी मनोनयन पत्र आज जनपद के एक प्लाजा में संक्षिप्त समारोह में संगठन के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया तत्पश्चात उपस्थित प्रधानगण एवं संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा इस अवसर पर बृजेश कुमार सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया।
मनोनयन पत्र प्राप्त करने के उपरान्त संगठन के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी मुझे आज दी गयी है उसका पालन करते हुए प्रधानों के सम्मान एवं अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करता रहूॅगा। उन्होने प्रधानों से सहयोग की अपील किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव, महामंत्री रामभवन संजय यादव, धीरेन्द्र सिंह साहब, राधेश्याम गुप्ता, बब्लू गुप्ता, अभिमन्यु दूबे, पंकज कुमार सिंह, शम्भू कुमार, लक्ष्मण निषाद, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

