सपा नेता राजीव राय ने अपने सहयोगियों से भेजवाया असहाय के घर खाद्य सामग्री व आर्थिक सहयोग





 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता राजीव राय  को ग्राम सभा बड़ागाँव में एक अत्यंत गरीब परिवार के मुखिया की अचानक मौत की सूचना मिली,जिसके पास छोटे छोटे सात बच्चे हैं,बहुत ही दयनीय स्थिति है कि सूचना मिली।राजीव राय जी ने तत्काल अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश दूबे को उस परिवार की मदद के लिए खाद्य सामग्री के साथ साथ आर्थिक मदद भेजवाया।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश दूबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों असहायों की मदद के लिये खड़ी रहती हैं।इसी कड़ी में हम लोगों के नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता, घोसी लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी श्रीराजीव राय जी के द्वारा ग्राम सभा बड़ागांव के बाबू लाल राजभर के अचानक निधन होने पर, जिसके पास सात छोटी छोटी बच्चियां है, रहने के लिए घर नहीं है,उनके परिवार को भारी मात्रा में खाद्य सामग्री औऱ आर्थिक मदद भिजवाये।औऱ परिवार को इस दुख की घड़ी में हमेशा साथ रहने का भरोसा दिलवाये,तथा भविष्य में बच्चों की पढ़ाई औऱ अन्य मदद के लिये भी आस्वस्थ किये।इस मौके पर ग्राम सभा के लोग मंदीप राय, प्रभात राय, संतोष राय, सुशील पांडेय, आशुतोष शाही, बलबीर दूबे आदि लोग उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कार्यकर्ताओ के त्याग से यू.पी में बनेगी सरकार*- बाजीराव  खाड़े
मुख्तार अंसारी के दो करीबियों की करोड़ो की संपत्ति पुलिस ने कीजब्त >>