पुलिस ने असलपुर में हत्या के आरोपी के घर चस्पा की 82 की नोटिस





चिरैयाकोट (मऊ), स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम असलपुर में लगभग पांच माह पहले गत 12 जनवरी को हुए अरविन्द कुमार राव हत्याकांड के फरार आरोपी पचास हजार रुपए के इनामी अपराधी राहुल सिंह पुत्र मृगेंद्र सिंह निवासी असलपुर थाना चिरैयाकोट जनपद-मऊ के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की के उद्घोषणा आदेश का तामिला शनिवार को उसके माता-पिता के जरिए वारिस पुलिस ने तामिला कराया तथा आदेश के एक प्रति घर के मुख्य द्वार पर चस्पा किया। साथ ही पूरे असलपुर गांव में तथा आसपास के गांवों करमी,अल्देमऊ,सरौंदा,लरेवां,चिरैयाकोट कस्बा में उक्त उद्घोषणा का ऐलान डुगडुगी बजवाकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग कर करवाया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। विदित हो कि उक्त हत्याकांड के बावत राहुल सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाना में अ०सं०09/2021 अ०धा०302,120 भी,भा द वि व  3(2)(5) एस सी/एस टी मुकदमा पंजीकृत है और पांच माह बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी के दो करीबियों की करोड़ो की संपत्ति पुलिस ने कीजब्त
भाजपा ने मनोज राय को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ का उम्मीदवार >>