डा0 संजय सिंह को किया जाएगा कुल भूषण उपाधि से संम्मानित






चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय अवदान के लिए शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजय कुमार सिंह को कुल भूषण उपाधि से सम्मानित किया जाएगा । ठाकुर जी मंन्दिर पर आयोजित बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया।अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूची में देश के पंद्रह चिकित्सालयों में शारदा नारायन हास्प्टिल को आठवा स्थान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है ।पूर्वांचल के पिछडे जनपद मऊ में डेढ़ दशक से आधुनिक चिकित्सा जगत में डा0 संजय सिंह के प्रयास की गंूज देश भर में फैल रही है। आगामी 27 जून को क्षत्रिय भवन में  डा0 संजय सिंह को कुल भूषण उपधि से विभूषित किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने किया नाव से बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण
शारदा नारायन हॉस्पिटल में 1 जुलाई को लगेगा रक्तदान शिविर >>