जाने क्या होगी मऊ के होने वाले नये सपा जिलाध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती





जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मऊ की समाजवादी पार्टी ने अपने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन तक नही करवा पायी और सपा मैदान में लड़े बिना ही हार गयी जिससे नाराज सपा नेतृत्व ने बड़ी कार्यवाही करते हुये सपा जिलाध्यक्ष को ही जिम्मेदार मानते हुये पद से ही हटा दिया । और अब सपा के नये जिलाध्यक्ष की तलाश शुरू हो गयी है माना जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए जल्द ही सपा नये जिलाध्यक्ष की घोषणा कर सकती वही सपा जिलाध्यक्ष के हटाये जाने के बाद सपा के कई नेता रात में ही अपनी मजबूत दाबेदारी प्रस्तुत करने के लखनऊ के लिये रवाना हो गये है तो वही सपा नेतृत्व भी अगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए बड़ी ही सावधानी से एक एक कदम उठा रखी है ताकि जिस तरह से उसे जिला पंचायय अध्यक्ष चुनाव में पटखनी विपक्ष से मिली है वही  पटखनी उसे ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में न मिल सके ये तो जल्द ही पता चल जायेगा कि सपा मऊ का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा मगर नये जिलाध्यक्ष के सामने चुनौती बड़ी होगी और और सबसे बड़ा दारमदार मऊ की नौ ब्लॉक प्रमुख सीट पर अपने उम्मीदवार को जीता कर सपा नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरना लेकिन नये सपा जिलाध्यक्ष को अपने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों को जिताना भी इतना आसान नही दिख क्योंकि उनके सामने सत्ता धारी दल भारतीय जनता पार्टी कड़ी चुनौती देने को तैयार है और भारतीय जनता पार्टी की मऊ इकाई ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अपने प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कराने के बाद भाजपा का  मनोबल बढ़ा हुआ है तो वही भाजपा की नजर अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने की है तो वही सपा आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए क्या रणनीति अपनाती है ये तो आने वाले नये सपा जिलाध्यक्ष के बाद ही पता चल पायेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा ने धर्म प्रकाश यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाया
डा0 संजय सिंह को कुल भूषण सम्मान से किया गया विभूषित >>